Punjab

Ludhiana News: लुधियाना रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन का डिब्बा हुआ अलग, जांच जारी
मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा; कहा, स्वास्थ्य संभाल योजना पंजाब के लिए वरदान बनकर उभरी
भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब - केजरीवाल
अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान

24 घंटे में सुलझी महिला हत्या की गुत्थी, 5 आरोपी गिरफ्तार

जान-पहचान को लेकर थी नाराजगी, जंक्शन थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Manmohan Picture
Published On

हनुमानगढ़। जंक्शन थाना पुलिस ने महिला की हत्या के मामले का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मनोज खान उर्फ फौजी (23) पुत्र रमजान खान निवासी वार्ड 7, जण्डावाली, रफीक खान उर्फ रफी (19) पुत्र रमजान खान निवासी वार्ड 7, जण्डावाली, अकरम (21) पुत्र कासिम अली निवासी वार्ड 12, जण्डावाली, इमरान खान उर्फ कालू (20) पुत्र शान मोहम्मद निवासी वार्ड 18, जण्डावाली तथा जफर हुसैन (20) पुत्र कादर बक्श निवासी वार्ड 18, जण्डावाली शामिल हैं। 

पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 4 जून को गांव चिश्तियां के वार्ड नम्बर 11, निवासी जसवंत सिंह (45) पुत्र टिलाराम बावरी ने जंक्शन थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी पत्नी मनजीत कौर 3 जून को रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं।

अगले दिन सूचना मिली कि जंक्शन में अग्रसेन चौक, श्रीगंगानगर रोड के पास मनोज खान निवासी जण्डावाली और उसके साथियों ने उनकी पत्नी के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बीएनएस तथा एससीएसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

मौके पर एफएसएल एवं एमओबी टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। सीओ सिटी मीनाक्षी के नेतृत्व तथा जंक्शन थाना प्रभारी रामचन्द्र कस्वां के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मानवीय एवं तकनीकी सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की पहचान कर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर ही पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से मामले में विस्तृत पूछताछ और अनुसंधान जारी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर घटना के पीछे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी रामचन्द्र कस्वां, एएसआई प्रताप सिंह, हंसराज, अशोक कुमार, कृष्णलाल, चिरंजीलाल, हेड कांस्टेबल लायक सिंह, संदीप, अमरचंद, कांस्टेबल चन्द्रविजय शेखर, योगेन्द्र, सुनील, कृष्ण सिंह, कुलदीप सिंह, सुरेन्द्र तथा सुभाषचन्द्र शामिल रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एएसपी अरविन्द बिश्नोई व सीओ सिटी मीनाक्षी मौजूद रहे।

फिर एकसाथ देखा तो किया हमला

एसपी मीना ने बताया कि घटना के समय मनजीत कौर और रमजान साथ थे। दोनों की आपस में जान-पहचान थी, जिस पर रमजान के परिजनों को आपत्ति थी। इस संबंध में करीब पांच-छह माह पहले दो-तीन बार बैठकों के माध्यम से समझाइश भी की गई थी। घटना वाले दिन जब मनजीत कौर और रमजान को फिर साथ देखा गया तो रमजान के दो पुत्रों ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर दोनों पर लोहे की पाइपों से हमला कर दिया।

हमले में मनजीत कौर और रमजान दोनों घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल मनजीत कौर की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। एसपी के अनुसार वारदात में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो आरोपी रमजान के पुत्र हैं। आरोपियों का पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।

Jection-Police-Hanumangarh

About The Author

Related Posts