भूमि विभाजन के नाम पर भ्रष्टाचार, रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

रिड़मलसर उप-तहसील कार्यालय में तैनात राजस्व पटवारी पर एसीबी की बड़ी कार्रवाई

Manmohan Picture
Published On

Bribery Case: श्रीगंगानगर/पदमपुर (सच कहूँ न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रिड़मलसर उप-तहसील कार्यालय में तैनात एक राजस्व पटवारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई बीकानेर एसीबी की स्पेशल यूनिट ने पुलिस निरीक्षक इंद्र कुमार के नेतृत्व में की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 31 वर्षीय अंकुश कुमार मेघवाल के रूप में हुई है, जो चक 68 एलएनपी हल्के में राजस्व पटवारी के पद पर कार्यरत था। Sri Ganganagar News

एसीबी के अनुसार एक किसान ने अपनी संयुक्त कृषि भूमि के विभाजन संबंधी कार्य के लिए पटवारी से संपर्क किया था। आरोप है कि पटवारी ने इस कार्य के बदले एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। किसान ने करीब एक माह पहले एसीबी से शिकायत की थी। शिकायत की गोपनीय जांच में रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसीबी ने कई बार ट्रैप की योजना बनाई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

मंगलवार को आरोपी किसान से 50 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया गया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई। घटना के बाद उप-तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया। एसीबी की एक टीम आरोपी के पैतृक गांव स्थित घर की तलाशी के लिए भी पहुंची, हालांकि वहां से कोई विशेष बरामदगी नहीं हुई। गिरफ्तार पटवारी को बुधवार को श्रीगंगानगर स्थित एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है। Sri Ganganagar News

About The Author

Related Posts