Punjab

कैबिनेट मंत्री मुंडियाँ ने नई सब तहसील का किया उद्घाटन 
Amritsar Bulldozer Action: नई विकसित हो रही 2 अनाधिकृत कॉलोनियों पर चला पीला पंजा
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा
डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में एचपीसीएल का बड़ा निवेश सुनिश्चित किया; रिफाइनरी, बायोफ्यूल और बायोगैस प्रोजेक्ट अर्थव्यवस्था को देंगे बढ़ावा और रोजगार के अवसर पैदा करेंगे

कैबिनेट मंत्री मुंडियाँ ने नई सब तहसील का किया उद्घाटन 

भगवंत सिंह मान सरकार का लुधियानावासियों बड़ा तोहफा

Sarvesh Kumar Picture
Published On

लुधियाना (सच कहूँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। पंजाब के माल, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन, जल आपूर्ति और स्वच्छता, आवास और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियाँ ने मंगलवार को लुधियाना (उत्तर) में बनी नई सब तहसील के परिसर का उद्घाटन कर लोगों को समर्पित किया और लुधियाना (उत्तर) के निवासियों को 38 लाख रुपये का तोहफा दिया है। इस सब तहसील लुधियाना (उत्तर) में नायब तहसीलदार जगसीर सिंह को पंजाब सरकार की ओर से नियुक्त किया गया है। नायब तहसीलदार जगसीर सिंह ने आज माल मंत्री हरदीप सिंह मुंडियाँ की मौजूदगी में चार्ज संभाल लिया।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार लोगों के एक-एक पैसे को भलाई कार्यों के लिए खर्च करने के प्रति वचनबद्ध है और हल्का लुधियाना (उत्तर) को आज दिया गया तोहफा भी इसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि लुधियाना (उत्तर) में सब तहसील परिसर के निर्माण पर 38 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। मुंडियाँ ने कहा कि लुधियाना (उत्तर) सब तहसील परिसर जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग 4400 स्क्वायर फीट है और लगभग 2000 स्क्वायर फीट रकबे में यह परिसर बना है। इस परिसर में कार्यालय सब रजिस्ट्री, रजिस्ट्री रूम, रीडर रूम, फरद रूम, लोगों के बैठने के लिए हॉल, कैंटीन, जनरेटर रूम और बाथरूम स्थापित किए गए हैं ताकि रोजमर्रा के प्रशासनिक कामकाज के लिए आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग हर रोज अपने कामकाज के लिए इस सब तहसील कार्यालय में आएंगे और इसी कारण लोगों की सुविधा के लिए इस सब तहसील परिसर का निर्माण किया गया है। मुंडियाँ ने कहा कि नए परिसर और रूमों के साथ स्टाफ को उचित माहौल मिलेगा, जिससे वह बिना किसी झिझक के लोगों के कामकाज को प्राथमिकता देने में सक्षम होंगे।

लुधियाना उत्तरी से विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने सीएम भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके प्रयासों के कारण ही सब तहसील लुधियाना (उत्तर) बनी है। उन्होंने कहा कि यह हल्का लुधियाना उत्तरी के लोगों की यह लंबे समय से मांग थी कि सब तहसील लुधियाना (उत्तर) बने, क्योंकि लोगों को रजिस्ट्री करवाने में बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। आज यह सब तहसील बनने के बाद हल्का लुधियाना उत्तरी के लोगों को अपने काम कराने में कोई कठिनाई नहीं होगी। उन्होंने कहा कि उनके हल्के में पिछले साढ़े चार वर्षों से लगातार विकास और काम हो रहे हैं, जिससे हल्के की तस्वीर बदल रही है।

डिप्टी कमिश्नर लुधियाना हिमांशु जैन ने कहा कि आज सब तहसील लुधियाना (उत्तर) बनी है। लोगों की मुख्य मांग को देखते हुए पंजाब सरकार ने इसे बनाया है, क्योंकि यहाँ के लोगों को अपनी रजिस्ट्री करवाने के लिए काफी दूर ट्रांसपोर्ट नगर जाना पड़ता था, जिससे लोगों को मुश्किल होती थी। बहुत खुशी की बात है कि यहांँ सब तहसील लुधियाना (उत्तर) बनी है। इस सब तहसील में जरूरी स्टाफ नियुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा इस सब तहसील में फर्नीचर आदि सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पब्लिक एरिया में भी ए.सी. लगाए गए हैं। इसके साथ ही पानी की सुविधा और वेटिंग की सुविधा यहाँ मौजूद है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए। ईजी रजिस्ट्री का स्टाफ भी यहाँ लगाया गया है। कम्प्यूटर और कैमरे लगाकर सब तहसील पूरी तरह तैयार है। इस सब तहसील में आज से ही काम शुरू हो जाएगा।

Ludhiana News
Ludhiana News

About The Author

Related Posts