Punjab

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा
डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में एचपीसीएल का बड़ा निवेश सुनिश्चित किया; रिफाइनरी, बायोफ्यूल और बायोगैस प्रोजेक्ट अर्थव्यवस्था को देंगे बढ़ावा और रोजगार के अवसर पैदा करेंगे
Ludhiana Factory Toxic Gas Leak: लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव, पिता-पुत्र सहित तीन मजदूरों की मौत
पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मंथन

रामलीला भवन में आयोजित बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसेवा के संकल्प को लेकर हुई चर्चा

Sarvesh Kumar Picture
Published On

पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: भारतीय जनता पार्टी की ओर से पिहोवा विधानसभा क्षेत्र के रामलीला भवन में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं संगठन से जुड़े समर्पित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना, बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाना तथा जनसेवा के कार्यों को नई गति प्रदान करना रहा।

बैठक में विधानसभा प्रभारी एवं हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष कृष्ण मिड्डा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका मजबूत संगठन, समर्पित कार्यकर्ता और जनता के प्रति सेवा का भाव है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता केवल संगठन का हिस्सा नहीं, बल्कि समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और जनहित के कार्यों का एक मजबूत प्रहरी है।

कृष्ण मिड्डा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर सक्रियता ही संगठन की असली ताकत है और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनानी चाहिए।

प्रिंस मंगला ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

पिहोवा मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है, जिसकी मजबूती उसके समर्पित कार्यकर्ताओं से है। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र को सशक्त बनाएगी।

सुखबीर सिंह बाखली ने संगठन की एकजुटता पर दिया जोर

बाखली मंडल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बाखली ने कहा कि भाजपा एक विचार और सिद्धांत आधारित पार्टी है, जहां कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत से पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की नीतियों और जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचेगा।

बैठक के दौरान संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Pehowa News

About The Author

Related Posts