Punjab

पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा
सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
शादी समारोह में खाना खाने से बीमार हुए लोगों का मामला
भाजपा के केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का पंजाब पुलिस अधिकारियों के साथ खुलेआम गाली-गलौज करना और एक महिला एसएसपी को धमकाना बहुत निंदनीय और शर्मनाक है: बलतेज पन्नू
पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

Haryana Railway News: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जींद-सोनीपत रेलखंड पर दौड़ेगी, भारतीय रेलवे की मिली मंजूरी

75 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी ग्रीन एनर्जी डेमू

Manmohan Picture
Published On

Indian Railways: जीन्द (सच कहूँ /गुलशन चावला)। भारतीय रेलवे ने हरियाणा के जींद-सोनीपत रेलखंड पर 10 डिब्बों वाली हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित डेमू ट्रेन चलाने को मंजूरी दे दी है। रेलवे बोर्ड ने यह अनुमति कई तकनीकी और सुरक्षा शर्तों के साथ जारी की है। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। रेलवे के अनुसार यह ट्रेन हाइड्रोजन गैस से संचालित होगी, जिससे डीजल की खपत कम होने के साथ प्रदूषण में भी कमी आएगी। फिलहाल इसका संचालन केवल जींद-सोनीपत सेक्शन पर किया जाएगा। Haryana Railway News

ट्रेन के रखरखाव की जिम्मेदारी दिल्ली के शकूरबस्ती डिपो को सौंपी गई है। रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन के संचालन से पहले सभी सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य होगा। जींद में हाइड्रोजन गैस भरने और स्टोर करने की सुविधा के लिए लाइसेंस जारी किया जा चुका है। इसके अलावा हाइड्रोजन प्लांट, ट्रेन सेट और बैटरी सिस्टम से जुड़ी सुरक्षा जांच रिपोर्ट में बताई गई सभी शर्तों को पूरा करना होगा। रेलवे ने हाइड्रोजन रिफ्यूलिंग स्टेशन और ट्रेन संचालन से जुड़े कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की है।

कर्मचारियों की क्षमता का प्रमाणन किया जाएगा। शुरुआती तीन महीनों तक ट्रेन के साथ प्रशिक्षित तकनीकी स्टाफ मौजूद रहेगा, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे बोर्ड ने कई अतिरिक्त निर्देश जारी किए हैं। इनमें हाइड्रोजन प्लांट की 24 घंटे निगरानी, सेंसर की नियमित सफाई, जरूरी स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता और पूरे परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देश की पहली हाइड्रोजन डेमू ट्रेन हरियाणा को मिलने पर प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का आभार जताया। Haryana Railway News

About The Author

Ad Ad

Related Posts