Punjab

पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा
सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार
शादी समारोह में खाना खाने से बीमार हुए लोगों का मामला
भाजपा के केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू का पंजाब पुलिस अधिकारियों के साथ खुलेआम गाली-गलौज करना और एक महिला एसएसपी को धमकाना बहुत निंदनीय और शर्मनाक है: बलतेज पन्नू
पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

शादी समारोह में खाना खाने से बीमार हुए लोगों का मामला

कैबिनेट मंत्री पहुंचे अस्पताल, जाना कुशलक्षेम 

Sarvesh Kumar Picture
Published On

मूनक (सच कहूँ/मोहन सिंह)। Moonak News: पिछले दिनों मूनक में एक विवाह समारोह के दौरान खाना खाने के बाद कई व्यक्तियों (महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग) की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें मूनक के सिविल अस्पताल तथा कुछ को निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया, जहांँउनका आज भी इलाज चल रहा है। कैबिनेट मंत्री एडवोकेट बरिन्द्र कुमार गोयल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन संगरूर, एसडीएम और अन्य अधिकारियों को तुरंत अस्पताल पहुंचकर मरीजों का सही इलाज सुनिश्चित करने और हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जब तक पूरा इलाज नहीं हो जाता, तब तक स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी 24 घंटे स्थिति पर नजर रखेंगे। बुधवार को स्वयं कैबिनेट मंत्री एडवोकेट बरिन्द्र कुमार गोयल ने सिविल अस्पताल मूनक पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना और अस्पताल के प्रबंधों पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, डॉक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त की तथा मरीजों के इलाज के बारे में भी जानकारी ली।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए गोयल ने बताया कि विवाह समारोह में खाना खाने के बाद करीब 72 व्यक्तियों को सरकारी अस्पताल तथा कुछ को निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने कहा कि परमात्मा की कृपा से सभी मरीज खतरे से बाहर हैं। उन्होंने बताया कि कौहरियां, संगरूर, भवानीगढ़ और लहरागागा से डॉक्टरों की टीमें मरीजों का इलाज कर रही हैं। पटियाला से भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम मूनक अस्पताल पहुंच रही है। सिविल सर्जन संगरूर स्वयं पूरे मिशन की निगरानी कर रहे हैं तथा डायरेक्टर हेल्थ से भी बातचीत हो चुकी है, ताकि मरीजों के इलाज में कोई कमी न रहे। उन्होंने कहा कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई नहीं बरती जाएगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तीन एंबुलेंस मौके पर तैयार रखी गई हैं। सभी मरीजों ने अस्पताल में मिल रही मेडिकल सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।

 

Moonak News
Moonak News: अस्पताल में भर्ती मरीजों का कुशलक्षेम जानते कैबिनेट मंत्री बरिन्द्र गोयल।

 

About The Author

Ad Ad

Related Posts