5 परिवारों को राशन बांटकर नेत्रदानी और शरीरदानी नीलम इन्सां को दी श्रद्धांजलि
कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-20 चंडीगढ़ में नामचर्चा कर नीलम इन्सां को दी श्रद्धांजलि
चंडीगढ़ (सच कहूँँ/एम.के. शायना)। Chandigarh: मानवता की सेवा में सदैव आगे रहने वाली चंडीगढ़ यूटी की नीलम इन्सां बीते दिनों अपनी स्वासों रूपी पूंजी को पूरा करते हुए कुल मालिक के चरणों में जा बिराजीं। रविवार को उनके नमित कम्युनिटी सेंटर सैक्टर-20 चंडीगढ़ में नामचर्चा का आयोजित की गई। नामचर्चा की शुरूआत चंडीगढ़ के ब्लॉक प्रेमी सेवक रणवीर इन्सां ने पवित्र नारे के साथ की। इस दौरान कविराजों ने शब्दवाणी की, जिसे साध-संगत ने पूरी श्रद्धा के साथ श्रवण किया। नामचर्चा में पहुंचे डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने नेत्रदानी व शरीरदानी नीलम इन्सां के परिवार को सम्मानित किया।
परिजनों ने पांच जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया और गर्मी के मौसम को देखते हुए बेजुबान पक्षियों के लिए दाना और पानी के सकोरे भी रखे। सच्चे नम्र सेवादार भाई-बहनों ने कहा कि नीलम इन्सां मानवता भलाई के हर कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही हैं। इस दौरान सैक्टर 20 चंडीगढ़ से कांग्रेस के काउंसलर तरुण मेहता, ओबीसी सेल वाइस प्रेसिडेंट चंडीगढ़ हरजिन्द्र सिंह, एक्सईयन शेर चंद, गुलाब अध्यक्ष कांग्रेस ड्रग एडिक्शन सेल पंजाब व चंडीगढ़ पंचकूला जीरकपुर और मोहाली की साध-संगत उपस्थित रही।

About The Author