डेरा श्रद्धालुओं ने लगाई ठंडे पानी की छबील, पक्षियों के लिए पेड़ों पर लगाए लकड़ी के घर

ब्लॉक पटियाला के सेवादार मानवता भलाई के कार्यों के लिए हर समय तैयार: हरमिन्द्र नोना

Sarvesh Kumar Picture
Published On

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Patiala News: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक पटियाला की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने रविवार को शाह सतनाम जी नूरानी धाम पटियाला में मुख्य गेट के बाहर भीषण गर्मी को देखते हुए ठंडे पानी की छबील लगाई। इस मौके पर सच्चे नम्र सेवादार हरमिन्द्र नोना ने बताया कि दिन-प्रतिदिन गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए राहगीरों के लिए ठंडे पानी की छबील लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार पक्षी भी इस भीषण गर्मी और धूप में परेशान रहते हैं। उन्होंने कहा कि शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने पूज्य गुरु जी के पावन वचनों के अनुसार समाज भलाई के कार्यों का बीड़ा उठाया है। इसके तहत पक्षियों के पीने के लिए पानी के बर्तन रखे गए तथा उनके रहने के लिए पेड़ों पर लकड़ी के छोटे-छोटे घर लगाए गए हैं। साथ ही उनके लिए दाना-पानी का भी प्रबंध किया गया है। इस मौके पर माम चंद, हरविन्द्र सिंह, मलकीत सिंह, राज सिंह, गुरमेल सिंह, चरण सिंह, मंगा इन्सां, भूपिंदर सिंह, डिंपल इन्सां, मुनीश बावा, भोला इन्सां, कुलदीप इन्सां, देव शिवम, हरदीप कुमार, नीरज कुमार, राकेश कुमार, महेन्द्र पाल शेट्टी आदि उपस्थित थे।

Patiala News (2)

About The Author

Related Posts