₹140 Crore Heroin Seized: पंजाब के फिरोजपुर में बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, 140 करोड़ की हेरोइन सहित 4 काबू

पंजाब पुलिस की ये बड़ी सफलता, रोपियों से 9.5 लाख रुपये भी बरामद

Manmohan Picture
Published On

₹140 Crore Heroin Seized: फिरोजपुर (सच कहूँ/जगदीप सिंह)। पंजाब में फिरोजपुर काउंटर इंटेलिजेंस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 140 करोड़ रुपये की 28.12 किलोग्राम हेरोइन और 9.5 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। Punjab News

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बगीचा सिंह और भूपिंदर सिंह निवासी गांव बोगीवाला, गुरुहरसहाय, साजन निवासी गांव अराइयांवाला तथा छिंदर पाल सिंह उर्फ रिंकू निवासी गांव लखा सिंह वाला, फिरोजपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की एक हुंडई क्रेटा कार भी जब्त की है, जिसका इस्तेमाल नशे की तस्करी में किया जा रहा था। यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस मॉड्यूल के तार विदेश में बैठे तस्करों और हैंडलरों से जुड़े हुए हैं। Punjab News

About The Author

Ad Ad

Related Posts