ब्लॉक डबवाली के सेवादार सुरेश कुमार इन्सां ने ऐसे बचाई गर्भवती महिला की जान

नागरिक अस्पताल में एक गर्भवती महिला के लिए रक्तदान किया

Manmohan Picture
Published On

Blood Donation: डबवाली (सच कहूँ/ सुभाष)। ब्लॉक डबवाली के सेवादार एवं शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सदस्य ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं पर चलते हुए मंगलवार को नागरिक अस्पताल में जरूरतमंद महिला के लिए रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। Sirsa News

सुरेश कुमार इन्सां ने जानकारी देते हुए बताया कि नागरिक अस्पताल में एक गर्भवती महिला को रक्त की आवश्यकता थी। महिला के परिजनों ने इस संबंध में भारती सेठी इन्सां से संपर्क किया। इसके बाद उन्होंने सुरेश कुमार इन्सां को रक्तदान के लिए कहा। सूचना मिलते ही सुरेश कुमार इन्सां बिना किसी देरी के दोपहर करीब 1 बजे कड़ी धूप में अस्पताल पहुंचे और जरूरतमंद महिला के लिए रक्तदान किया। बताया गया कि सुरेश कुमार इन्सां इससे पहले भी तीन बार रक्तदान कर चुके हैं और यह उनका चौथा रक्तदान था।

महिला के परिजनों ने कहा कि उनकी रक्त की जरूरत पूरी होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादार हमेशा मानवता भलाई के कार्यों में आगे रहते हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता के लिए पहुंच जाते हैं। परिजनों ने सुरेश कुमार इन्सां तथा पूज्य गुरु जी का तहेदिल से धन्यवाद किया। परिवारिक सदस्य मनदीप कुमार ने भी रक्तदाता का आभार व्यक्त किया। Sirsa News

About The Author

Related Posts