Body Donation: ब्लॉक पदमपुर से माता जानकी देवी इन्सां को नम आंखों से अंतिम विदाई
बेटियों ने दिया अर्थी को कंधा, पार्थिव शरीर रिसर्च के लिए झज्जर, हरियाणा को दान
पदमपुर, (सच कहूँ/नरेश तनेजा)। डेरा सच्चा सौदा की अमर सेवा मुहिम के अंतर्गत ब्लॉक पदमपुर (राजस्थान) निवासी 58 वर्षीय माता जानकी देवी इन्सां धर्मपत्नी मदन लाल गजरा सोमवार को अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर कुल मालिक के चरणों में सचखंड जा विराजीं। उनके मरणोपरांत पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पवित्र शिक्षाओं पर चलते हुए उनके परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए मंगलवार सुबह उनका पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए वर्ल्ड कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च झज्जर हरियाणा को दान कर दिया। इस देहदान से मेडिकल रिसर्च करने वाले बच्चे डॉक्टर बनने के लिए रिसर्च कर सकेंगे। माता जानकी देवी इन्सां सच्ची प्रेमी समिति के सदस्य गोविन्द इन्सां की माता जी थीं।
अंतिम विदाई के समय डेरा सच्चा सौदा की बेटा-बेटी एक समान मुहिम के तहत उनकी बेटियों ममता इन्सां व दीपा इन्सां ने अर्थी का कंधा दिया। इस अवसर पर सचखंडवासी को श्रद्धांजलि देने के लिए ब्लॉक पदमपुर सहित आस-पास के ब्लॉकों से काफी संख्या में साध-संगत, उनके संगे संबंधी व रिश्तेदार मौजूद रहे।
इस अवसर पर सच्चे नम्र सेवादार दर्शन सिंह इन्सां, गौरव अरोड़ा इन्सां, पूर्णराम इन्सां व सच्ची नम्र सेवादार बहन निर्मला इन्सां, ममता अरोड़ा इन्सां, संगीता इन्सां, ब्लॉक प्रेमी सेवक राजेन्द्र इन्सां, सच्ची प्रेमी समिति के सदस्य छिंद्रपाल सिंह इन्सां, राधेश्याम इन्सां, नरेश इन्सां, महेश इन्सां, शहर प्रेमी सेवक गोविन्द इन्सां, प्रेमी ताराचंद इन्सां, सचिन इन्सां, देवेंद्र इन्सां, कृष्ण इन्सां, बिरजू इन्सां, अशोक इन्सां, कुलवंत इन्सां, सुनील पन्नू इन्सां, सरवन सिंह इन्सां, पहाड़ सिंह इन्सां, दीप इन्सां, इंद्रजीत चितारा इन्सां, सुनील इन्सां, हीरालाल इन्सां, बलदेव इन्सां, संजय इन्सां, जामनदास इन्सां, राजकुमार खरोड़ इन्सां, बुलचंद इन्सां, राजू इन्सां, गुरतेज इन्सां, कन्हैया इन्सां, सुशील इन्सां सहित आस-पास के ब्लॉकों की साध-संगत व शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
‘शरीरदानी जानकी देवी इन्सां अमर रहे’ नारों से गूंज उठा आसमान
सचखंडवासी के आवास ब्लॉक पदमपुर के वार्ड नंबर 21, गली नंबर 4, इंदिरा कॉलोनी में अरदास का शब्द बोला गया। इसके पश्चात पार्थिव देह को फूलों से सजी एंबुलेंस में रखा गया। इस दौरान उपस्थित साध-संगत, परिवार व शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने अंतिम विदाई यात्रा निकाली। उपस्थितजनों ने ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, माता जानकी देवी इन्सां तेरा नाम रहेगा’, ‘शरीरदानी जानकी देवी इन्सां अमर रहे, अमर रहे’ के नारों से आसमान को गूंजायमान कर दिया। पुष्प वर्षा कर सचखंडवासी को अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। इस उपरांत धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा का पावन इलाही नारा बोलकर एंबुलेंस को मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया।