खरखौदा नई सब्जी मंडी का चेयरमैन ने किया  निरीक्षण, सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश

खरखौदा सब्जी मंडी में सचिव सिकंदर सांगवान का निरीक्षण, सफाई व अतिक्रमण पर सख्त निर्देश

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: मार्केटिंग कमेटी  सचिव सिकंदर सांगवान, चेयरमैन आनंद दहिया, उप चेयरमैन गुलशन ठेकेदार, जेई तथा अन्य अधिकारियों के साथ खरखौदा सब्जी मंडी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंडी में सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण तथा आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव सिकंदर सांगवान ने सफाई व्यवस्था में मिली खामियों पर संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडी में स्वच्छता बनाए रखने के लिए आगे और सख्त कदम उठाए जाएंगे।

खुले में कूड़ा डालने वालों के चालान किए जाएंगे। यदि इसके बावजूद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित आढ़तियों और मासाखोरों के लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी की जाएगी। मंडी में जर्जर हो चुके टीन शेड की समस्या पर उन्होंने कहा कि जल्द ही इसका टेंडर जारी कर नया टीन शेड बनवाया जाएगा, ताकि किसानों और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। निरीक्षण के दौरान गेट नंबर-1 पर रेहड़ी संचालकों द्वारा किए गए अतिक्रमण का भी संज्ञान लिया गया। अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने और भविष्य में दोबारा ऐसी स्थिति न बनने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

मार्केट कमेटी के एक्सईएन यजुवेंद्र मोर ने बताया कि जर्जर टीन शेड की ओपन बोली कराकर उसे हटाया जाएगा तथा मंडी की चारदीवारी की मरम्मत भी कराई जाएगी। इसके अलावा मंडी परिसर को ऊंचा उठाने की योजना पर विस्तृत चर्चा की गई है और इस दिशा में जल्द आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाएगी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंडी की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा किसानों और व्यापारियों को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा।

Kharkhoda News (2)

About The Author

Related Posts