Kaithal Encounter: आधी रात को दनादन गोलियों से दहला कैथल!

एक करोड़ की चोरी के फरार चल रहे आरोपियों का एनकाउंटर

Published On

कैथल, (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। चीका एरिया में कुछ दिन पहले करीब एक करोड़ रुपये की चोरी करने के मामले में फरार चल रहे दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाशों की पहचान मोड़ मंडी (बठिंडा) पंजाब निवासी सोहन और धर्मबीर के रूप में हुई है। दोनों बदमाश सगे भाई हैं और दोनों को पैरों में गोलियां लगी हैं। Kaithal Encounter

प्रारंभिक जांच में सामने आया है आरोपी बावरिया गैंग से संबंध रखते है तथा पंजाब में ट्रेनों में लूटपाट करने की वारदात को भी अंजाम दे चुके है। डीएसपी सुशील प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 जून को रात्री के समय स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट टीम को सूचना मिली कि 9 जून को कस्बा चीका के हुड्डा सेक्टर में हुई बड़ी चोरी में शामिल दो शातिर अपराधी कार में सवार होकर पूंडरी क्षेत्र में घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल सिकंदर खेड़ी से बरसाना रोड़ पर नाकाबंदी कर संदिग्ध गाड़ी को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने वाहन को तेज गति से भगाकर भागने का प्रयास किया। 

पुलिस पर की अंधाधुंध फायरिंग 

पुलिस टीम ने उनका पीछा किया, जिसके दौरान आरोपियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने अवैध .32 बोर देशी पिस्तौलों से पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली एचसी बुटा सिंह तथा एक गोली इंस्पेक्टर सुनील कुमार की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। Kaithal Encounter

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी तथा उसके बाद दोनों आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा काबू कर लिया गया। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से डिस्चार्ज होने उपरांत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके व्यापक पूछताछ की जाएगी। पुलिस द्वारा आगामी जांच की जा रही है तथा गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।

दोनों बदमाशों पर रखा था इनाम 

मौके से दो अवैध .32 बोर देशी पिस्तौल, कारतूस तथा प्रयुक्त कार बरामद की गई। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने 9 जून को कस्बा चीका के हुड्डा सेक्टर में हुई चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता कबूल की। उक्त चोरी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। बता दें कि कैथल पुलिस इससे भी मुठभेड़ में 9 बदमाशों को पकड़ चुकी है। Kaithal Encounter

About The Author

Related Posts