शिक्षा और रोजगार
Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, 1 % तक की बढ़ोतरी
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का असर
MCX Gold-Silver Price: मुंबई। अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की नाजुक स्थिति के बीच कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने के बीच मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एमसीएक्स) पर हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को कीमती धातुओं में 1 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिली। सोमवार के सत्र में अगस्त डिलीवरी वाला सोना अपने पिछले बंद 1,47,203 रुपए से 2,093 रुपए की गिरावट के साथ 1,45,110 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला और शुरुआती कारोबार में यह 0.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,48180 रुपए के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। Gold-Silver Price Today
वहीं खबर लिखे जाने तक (सुबह 10.54 बजे के करीब) पीली धातु 849 रुपए या 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,48,052 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थी। वहीं, जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 2,715 रुपए यानी 1.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,35,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती नजर आई। चांदी आज के सत्र में अपने पिछले बंद 2,33,185 रुपए से 3,903 रुपए या 1.6 प्रतिशत की उछाल के साथ 2,37,088 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली और शुरुआती कारोबार में 1.6 प्रतिशत उछलकर 2,37,106 रुपए के दिन के हाई स्तर तक पहुंच गई।
एक मार्केट एक्सपर्ट ने बताया कि एमसीएक्स गोल्ड ने 1,46,000 रुपए के आसपास गैप-डाउन शुरुआत की, लेकिन निचले स्तरों पर खरीदारी आने से इसमें तेजी लौट आई और भाव 1,48,000 से 1,48,400 रुपए के रेजिस्टेंस जोन तक पहुंच गए। यदि कीमतें इस दायरे के ऊपर बनी रहती हैं तो रिकवरी बढ़कर 1,49,500-1,50,000 रुपए और उसके बाद 1,51,000 रुपए तक जा सकती है। वहीं, नीचे की ओर 1,46,000 से 1,45,600 रुपए का क्षेत्र महत्वपूर्ण सपोर्ट है। इस स्तर के नीचे गिरावट आने पर भाव 1,45,000 रुपए तक जा सकते हैं। Gold-Silver Price Today:
एक्सपर्ट के अनुसार, फिलहाल बाजार का रुख सतर्क बना हुआ है, हालांकि हालिया रिकवरी ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। तेजी को मजबूती देने के लिए कीमतों का 1,48,000 रुपए के ऊपर टिकना और 1,50,000 रुपए के मनोवैज्ञानिक स्तर को फिर से हासिल करना जरूरी होगा।
एक्सपर्ट ने आगे कहा कि एमसीएक्स सिल्वर ने 2,37,000 रुपए के आसपास गैप-अप शुरुआत की, जो बाजार में मजबूती का संकेत है। यदि कीमतें 2,37,000 से 2,38,000 रुपए के रेजिस्टेंस जोन को पार कर लेती हैं तो तेजी बढ़कर 2,40,000 से 2,42,000 रुपए तक जा सकती है। वहीं, 2,35,000 से 2,34,000 रुपए के नीचे गिरावट आने पर भाव 2,32,000 रुपए और फिर 2,30,000 रुपए तक फिसल सकते हैं।
फिलहाल बाजार स्थिर होने की कोशिश कर रहा है, लेकिन मजबूत तेजी के लिए 2,40,000 रुपए के ऊपर टिकना जरूरी होगा। सपोर्ट टूटने पर दोबारा बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। ऊर्जा क्षेत्र की बात करें तो, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2 प्रतिशत से अधिक गिरकर लगभग 79 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 3 प्रतिशत गिरकर लगभग 75 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। Gold-Silver Price Today: