शिक्षा और रोजगार
Bikaner Road Accident: बीकानेर रोड हादसे में दो लोगों की मौत, चार घायल
Published On
Bikaner Road Accident: बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर जिले के नाल थाना क्षेत्र में रविवार रात मोटरसाइकिल की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि एक परिवार के चार लोग पैदल कोडमदेसर भैरव मंदिर जा रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे गांधी प्याऊ के पास अमर बकरा बाड़े के निकट तेज गति से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे घनश्याम दास (60) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोटर साइकिलसवार मिहिर ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। वहीं स्वाति (29), महक (22) सोनू (20) घायल हो गये। चिराग (12) को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने बताया तीन घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। Bikaner News