शिक्षा और रोजगार
Rajasthan Railway News: अब दिव्यांग यात्री ऑनलाइन आवेदन कर किराये में छूट और रेल यात्रा की बेहतर सुविधाओं का उठा सकते हैं लाभ
जोधपुर रेल मंडल ने जारी किए 830 दिव्यांग रेलवे रियायत कार्ड, ऑनलाइन आवेदन से मिली बड़ी सुविधा
Railway Concession Card: जोधपुर। यात्रियों को बेहतर, सुलभ एवं समावेशी सेवाएं प्रदान करने के लिए संकल्पित जोधपुर रेल मंडल दिव्यांग यात्रियों की सुविधा हेतु निरंतर प्रयासरत है। मंडल रेल प्रबंधक, अनुराग त्रिपाठी के मार्गदर्शन में तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव के नेतृत्व में फ़रवरी से मई-2026 (चार माह) में शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों एवं बच्चों के लिए कुल 830 रेलवे रियायत कार्ड ऑनलाइन बना कर जारी किए गए। Rajasthan Railway News
शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर रेलवे रियायत कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है। सीनियर डीसीएम ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया: रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://divyangjanid.indianrail.gov.in पर जाए और आवश्यक विवरण भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें ,सभी विवरणों की जांच करें और आवेदन सबमिट कर दें।
इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता- जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किया चिकित्सा प्रमाण पत्र ,फोटो, परिचय पत्र ,- पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड ,जन्म प्रमाण पत्र। वेरीफिकेशन के बाद डीआरएम ऑफिस से मिले रियायत कार्ड को रेलवे के सॉफ्टवेयर में अपडेट कर दिया जाएगा। इसके बाद जब भी दिव्यांग यात्री टिकट के लिए आवेदन करेगा, तो उसे अपने रेलवे रियायत कार्ड की फोटो कॉपी देनी होगी। Rajasthan Railway News
जैसे ही रेलवे रियायत कार्ड की एंट्री सॉफ्टवेयर में की जाएगी उक्त यात्री की पूरी डिटेल मॉनिटर पर सामने आ जाएगी और उसी आधार पर कंसेशन टिकट बनाया जाएगा। यही व्यवस्था ई टिकट पर भी रहेगी। ताकि रेल, यात्रा के लिए दिव्यांग यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न उठानी पड़े, दिव्यांग यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने रियायत कार्ड की सुविधा शुरू की है। जिससे किराये में छूट मिलेगी व रेलवे रियायत कार्ड बनने से उनको रेल यात्रा के दौरान परेशानी का सामना नही करना पढ़ेगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया की शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्ति अब ऑनलाइन रेलवे रियायत कार्ड के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।रेलवे रियायत कार्ड बनने से किराये में छूट मिलेगी व उनको रेल यात्रा के दौरान परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा। Rajasthan Railway News