रोशन लाल इन्सां मरणोपरांत भी बने महान, पार्थिव शरीर मेडिकल व शोध कार्यों के लिए किया दान

पूज्य गुरु जी की पावन प्रेरणा से किया ये सराहनीय काम, डबवाली के बने छठे शरीदानी

Published On

डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत द्वारा 175 मानवता भलाई कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अमर सेवा मुहिम के तहत मंगलवार को डबवाली ब्लॉक में एक और अनुकरणीय देहदान किया गया। वार्ड नंबर 4, श्री पीरखाना के नजदीक, मंडी डबवाली निवासी 66 वर्षीय सचखंडवासी रोशन लाल इन्सां पुत्र कृष्ण लाल अपनी सांसों रूपी पूंजी खर्च कर कुल मालिक के चरणों में जा विराजे। Sirsa News

उनकी अंतिम इच्छा एवं परिवार की सहमति के अनुसार उनकी पार्थिव देह अध्ययन एवं शोध कार्यों के लिए श्री धन्वंतरी आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, मथुरा (उत्तर प्रदेश) को दान कर दी गई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रेमी सेवक गोबिंद इन्सां तथा साध-संगत ने मिलकर देहदानी के आवास पर विनती का शब्द बोला। इसके उपरांत पुत्रों, पुत्रवधुओं एवं पुत्री ने अर्थी को कंधा देकर समाज में बेटा-बेटी एक समान का प्रेरणादायी संदेश दिया।

पार्थिव देह को फूलों से सजी एंबुलेंस में रखा गया और अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से श्री कबीर चौक तक निकाली गई। अंतिम यात्रा के दौरान उपस्थित साध-संगत ने जब तक सूरज चांद रहेगा, शरीरदानी रोशन लाल इन्सां तेरा नाम रहेगा तथा सच्चे सौदा की सोच पर पहरा देंगे ठोक कर जैसे नारों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पार्थिव देह को मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना कर दिया गया।  Sirsa News

उल्लेखनीय है कि यह डबवाली ब्लॉक का छठा देहदान है। रोशन लाल इन्सां ने वर्ष 1995 में पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से नाम शब्द की अनमोल दात प्राप्त की थी। वे सदैव मानवता भलाई कार्यों में अग्रणी रहे तथा अपने पूरे परिवार को भी डेरा सच्चा सौदा से जोड़कर नेक कार्यों के लिए प्रेरित करते रहे। अपने पीछे वे धर्मपत्नी रानी देवी इन्सां, पुत्र रिंकू इन्सां, सुनील इन्सां व सागर इन्सां, पुत्रवधू शीतल इन्सां, पुत्री लक्ष्मी इन्सां तथा दामाद राजविंदर इन्सां सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस अवसर पर शहर प्रेमी सेवक हरिश इन्सां, रविंद्र इन्सां, ताराचंद इन्सां, शिंदा इन्सां, प्यारेलाल सेठी इन्सां, अशोक इन्सां, विक्की इन्सां सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

वहीं बहन रूपा इन्सां, चिंकी इन्सां, नीलम इन्सां, सपना इन्सां, शिमला इन्सां, निर्मला इन्सां, सर्वजीत इन्सां, कृष्णा इन्सां सहित बड़ी संख्या में साध-संगत ने श्रद्धापूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इसके अलावा शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी, सच्ची प्रेमी समिति तथा एमएसजी आईटी विंग के सेवादार भी मौजूद रहे। Sirsa News

About The Author

Related Posts