ब्लॉक धमतान साहिब से एमएसजी आईटी विंग के इस सेवादार ने 26वीं बार निभाया मानवता का फर्ज
जरूरतमंद मरीज के लिए किया रक्तदान
धमतान साहिब। ब्लॉक धमतान साहिब से एमएसजी आईटी विंग के सदस्य संजय इन्सां ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल, सरसा स्थित पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर में 26वीं बार जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान किया। इस अवसर पर संजय इन्सां ने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। वे नियमित तौर पर रक्तदान करते है। Dhamtan Sahib News