हाबड़ी के दुष्यंत ने जेईई एडवांस्ड में ऑल इंडिया में प्राप्त की 1547वीं रैंक
उनकी उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल
कैथल (सच कहूँ न्यूज)। गांव हाबड़ी के छात्र दुश्यंत ने जेईई एडवांस्ड-2026 (JEE Advanced-2026) में ऑल इंडिया रैंक 1547 हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। एसपीएस कॉन्वेंट स्कूल से शिक्षा प्राप्त करने वाले दुश्यंत ने बोर्ड परीक्षा में भी 92.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि जेईई की तैयारी के दौरान वह प्रतिदिन 8 से 9 घंटे पढ़ाई करते थे। दुश्यंत ने कहा कि नियमित अभ्यास, मॉक टेस्ट का विश्लेषण और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें सफलता दिलाई। Kaithal News