Haryana: हरियाणा के इस जिले में बनेगा सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस गांव में अचानक बढ़ने लगे जमीनों के दाम
Haryana:हरियाणा के इस जिले में बनेगा सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस गांव में अचानक बढ़ने लगे जमीनों के दाम
झज्जर। हरियाणा जल्द ही अपने खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। झज्जर जिले के लोहट गांव में राज्य का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा। करीब 222.20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। जानकारी के अनुसार इस महत्वाकांक्षी परियोजना को Haryana Cricket Association द्वारा विकसित किया जा रहा है, जबकि निर्माण कार्य की जिम्मेदारी Globe Civil Projects Limited को सौंपी गई है। परियोजना को अगले 24 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
50 हजार दर्शकों की होगी क्षमता
यह अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम लगभग 50 हजार दर्शकों की बैठने की क्षमता के साथ तैयार किया जाएगा। स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे भविष्य में बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का आयोजन संभव हो सकेगा।
खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
स्टेडियम परिसर में 11 क्रिकेट पिच और 2 प्रैक्टिस ग्राउंड बनाए जाएंगे। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए क्रिकेट एकेडमी, हॉस्टल, स्पोर्ट्स क्लब, जिम और विशाल पार्किंग एरिया भी तैयार किया जाएगा।
About The Author