अंशमीत इन्सां ने सातवीं बार रक्तदान किया
अंशमीत ने इस शुभ अवसर पर मानवता की सेवा का दिया संदेश
सरसा (सच कहूँ न्यूज़)। प्रीत सागर कॉलोनी, बेगू रोड, सिरसा ब्लॉक कल्याण नगर निवासी अंशमीत इन्सां पुत्र सुरेंद्र ने मानवता की भलाई के लिए 7वीं बार स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
मौका था डेरा सच्चा सौदा के स्थापना दिवस के इस शुभ अवसर पर उन्होंने यह रक्तदान संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से शाह सतनाम जी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, सिरसा स्थित बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर में किया।
इस अवसर पर MSG आईटी विंग के सेवादार अंशमीत इन्सां ने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने युवाओं से भी नियमित रूप से रक्तदान करने और समाज सेवा के इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
रक्तदान के इस सराहनीय कार्य के लिए ब्लड सेंटर के स्टाफ ने अंशमीत का आभार व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मानवता की सेवा के प्रति उनकी यह निष्ठा अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

About The Author