पूज्य गुरु जी की प्रेरणा से श्रीगंगानगर के सेवादारों का रक्तदान का सिलसिला जारी
अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों के लिए लगातार कर रहे रक्तदान
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए ब्लाक के सेवादार शहर के अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों के लिए लगातार रक्तदान कर रहे हैं। इतना ही नहीं अपने जन्मदिन की खुशी में भी सेवादार रक्तदान करने से नहीं चूकते। सेवादार मदन गोपाल ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए ब्लॉक के सेवादार ललित कुमार, नरेश कुमार, राहुल पंकज, संजय इन्सां ने पुरोहित ब्लड बैंक में उपचाराधीन मरीजों के लिए व अजय इन्सां ने अपने जन्म दिवस पर तपोवन ब्लड बैंक में रक्तदान किया। उपचाराधीन मरीजों के परिजनों ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु जी व सेवादारों का आभार जताया है। Sri Ganganagar News
About The Author