Blood Donation Camp: अरोड़वंश सभा के कार्यक्रम में सामाजिक सेवा का संदेश, रक्तदान शिविर में 65 यूनिट रक्त एकत्रित

श्री अरोड़वंश सभा की ओर से अनाज मंडी रोड का लोकार्पण किया गया

Manmohan Picture
Published On

डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। श्री अरोड़वंश सभा की ओर से अनाज मंडी रोड का लोकार्पण किया गया। वहीं श्री अरोड़वंश युवा मंच की ओर से आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 65 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत गुरुद्वारा साहिब में अरदास के साथ हुई। समारोह में मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष टेकचंद छाबड़ा और उपाध्यक्ष अमनदीप बंसल ने श्री अरूट मार्ग का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अरोड़वंश सभा के प्रधान परमजीत सिंह सेठी ने की। Dabwali News

सभा के महासचिव अजय सिंह ग्रोवर ने बताया कि अरोड़वंश आदर्श हाई स्कूल में स्वर्गीय पवन बब्बर, उनकी धर्मपत्नी एवं पुत्र की पुण्य स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ स्वर्गीय पवन बब्बर के परिजनों ने किया। शिविर में नागरिक अस्पताल डबवाली की टीम ने डॉ. हरसिमरन सिंह गगनेजा के नेतृत्व में रक्त संग्रह किया। कार्यक्रम में हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान सामाजिक सेवाओं में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। Dabwali News

Arodvansh-Marg

About The Author

Ad Ad

Related Posts