Organs Donates: 14 साल का मासूम बना 6 लोगों की जिंदगी का उजाला

ब्रेन डेड होने पर परिजनों ने किये अंगदान , पीजीआईएमएस को दोनों किडनी, लिवर दिल्ली आईएलबीएस भेजा

Manmohan Picture
Published On

Organs Donates: रोहतक(सच कहूँ न्यूज)। अंगदान को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ने लगी है। झज्जर के रहने वाले एक 14 साल के मासूम का ब्रेन डेड होने के बाद आज पीजीआईएमएस में अंगदान कराया गया। बच्चे के आर्गन से छह लोगों के जीवन में उजाला हुआ है। बच्चे के अंगदान के इस सराहनीय कदम को लेकर पीजीआईएमएस में श्रद्धांजलि देने वालो का जनसैलाब उमड पड़ा। साथ ही  झज्जर, रोहतक और दिल्ली पुलिस ने मिलकर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर सुरक्षित आर्गोन को पहुंचाने में सहयोग किया। Rohtak News

दरअसल झज्जर जिले के बादली क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय बच्चे को गंभीर चोट लगने के कारण 20 मई को पीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां पर ईलाज के दौरान उसका ब्रेन डेड हो गया। सोटो हरियाणा की टीम के नोडल अधिकारी डॉ सुखबीर सिंह, ट्रांसपोर्ट कोऑर्डिनेटर रोहित, दीप्ति ओर मीडिया सलाहकार राजेश कुमार ने परिवार को अंगदान का महत्व बताया और समाज के लिए नेक कार्य करने की सलाह दी, जिसके बाद परिवार के लोग बच्चे के अंगदान करने को सहमत हो गए।

रविवार को पीजीआईएमएस में बच्चे के अंगदान की प्रक्रिया पूरी की गई। पीजीआई कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने कहा कि बच्चे के परिवार ने इस असहनीय दर्द को पीकर जो फैसला लिया, उसने इंसानियत को जिंदा कर दिया। उन्होंने बताया कि इस मासूम के अंगदान से 6 लोगों को नया जीवन मिलेगा। दो किडनी पीजीआईएमएस के ही दो मरीजों को लगेंगी, जबकि दो कॉर्निया से दो लोगों को आंखों की रोशनी मिलेगी।

लिवर को दिल्ली आईएलबीएस भेजा गया है, जहां स्प्लिट लिवर तकनीक से उसे दो मरीजो में लगाया जाएगा।  इस अवसर पर डॉ सुखबीर सिंह, डॉ लव शर्मा, डॉ जितेंद्र जाखड़, डॉ पंकज छिक्कारा, डॉ योगेश, डॉ अंकुर, डॉ विवेक ठाकुर, डॉ गौरव, दीप्ति, राजेश भड़, रोहित, संजय कादयान, टिओ दिलबाग  का विशेष सहयोग रहा। Rohtak News

About The Author

Related Posts