प्रजापति धर्मशाला के अध्यक्ष बने डॉ. अनिल कुमार प्रजापति, नई कार्यकारिणी का गठन
प्रजापति समाज की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन
मोरना (सच कहूँ न्यूज़)। Morna News: शुकतीर्थ स्थित प्रजापति धर्मशाला में रविवार को समाज की बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष वेदप्रकाश प्रजापति ने कहा कि धर्मशाला समाज की अमूल्य धरोहर है और इसकी देखरेख ऐसे जिम्मेदार व्यक्तियों को सौंपी जानी चाहिए जो इसे सुरक्षित रखते हुए समाज हित में कार्य करें। इसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई।
समाज के लोगों ने श्यामलाल प्रजापति को चुनाव अधिकारी तथा पूर्व अध्यक्ष धन सिंह प्रजापति को सहयोगी नियुक्त किया। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. अनिल कुमार प्रजापति का नाम प्रस्तावित किया गया। जिस पर उपस्थित समाजजनों ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति जताई। इसके साथ ही डॉ. अनिल कुमार प्रजापति को प्रजापति धर्मशाला का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
नई कार्यकारिणी में एडवोकेट मनीष कुमार प्रजापति टंढेड़ा को महामंत्री, जितेंद्र प्रजापति तिसंग को उपाध्यक्ष, रमेश प्रजापति को प्रबंधक, उप मंत्री मनीष कुमार प्रजापति और कुलदीप प्रजापति भोपा को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समाज के वरिष्ठजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार प्रजापति ने कहा कि समाज ने उन पर जो विश्वास जताया है। वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। धर्मशाला के विकास एवं समाज हित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मवीर प्रजापति शाहपुर ने की जबकि संचालन राजपाल सिंह प्रजापति ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता संजीव संगम प्रजापति, रमेश चंद्र प्रजापति, विजय कुमार प्रजापति, सोहनपाल प्रजापति, सुभाष मास्टर, नरेश प्रजापति, इंद्रपाल फौजी, रविंद्र प्रजापति, डॉ. बिजेंद्र प्रजापति, सनोज प्रजापति, सुरेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
