Punjab

फाजिल्का पुलिस और सीमा सुरक्षा बल को मिली बड़ी कामयाबी; अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से 10 किलो 950 ग्राम हेरोइन बरामद  
5 परिवारों को राशन बांटकर नेत्रदानी और शरीरदानी नीलम इन्सां को दी श्रद्धांजलि 
डेरा श्रद्धालुओं ने लगाई ठंडे पानी की छबील, पक्षियों के लिए पेड़ों पर लगाए लकड़ी के घर
भगवंत मान सरकार धान सीजन के दौरान किसानों को निर्बाध 8 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित कर रही है: तरुनप्रीत सिंह सौंद
पंजाब के खिलाड़ियों ने दुनिया भर में तिरंगे का मान बढ़ाया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुरस्कार और इनामी राशि से खिलाड़ियों का सम्मान

दादरी गेट और ढ़ाणा रोड पर पानी का हाहाकार: नागरिकों ने विधायक आवास का किया घेराव

3 साल से बूंद-बूंद को तरस रहे लोग, शिकायत के बावजूद भी अधिकारी नहीं ले रहे सूध: कालिया

Sarvesh Kumar Picture
Published On

भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: स्थानीय दादरी गेट और ढ़ाणा रोड क्षेत्र में पीने के पानी की भारी किल्लत को लेकर स्थानीय निवासियों का धैर्य अब जवाब दे गया है। पिछले कई महीनों और कुछ गलियों में तो पिछले 3 सालों से पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे आक्रोशित नागरिकों ने सोमवार को भाजपा मजदूर प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक भगवानदास कालिया के नेतृत्व में विधायक घनश्याम सर्राफ के आवास का घेराव किया तथा रोष जताते हुए ज्ञापन सौंपा।

जनता की इस गंभीर समस्या को सुनने के बाद भिवानी के विधायक घनश्याम दास सराफ ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने मौके से ही जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात की और उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द इस पेयजल संकट का स्थाई समाधान करने के सख्त निर्देश दिए। विधायक ने पीड़ित नागरिकों को भी आश्वस्त किया कि उनकी पानी की इस जायज समस्या को प्राथमिकता के आधार पर बहुत जल्द दूर कर दिया जाएगा।

कई गलियों में पिछले 3 सालों से नहीं आया पानी 

भाजपा मजदूर प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक भगवानदास कालिया ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है कि दादरी गेट व ढ़ाणा रोड की देवियों, बुजुर्गों और बच्चों को पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए इस भीषण गर्मी में दर-दर भटकना पड़ रहा है। ढ़ाणा रोड़ की सभी गलियों में पानी की सप्लाई का बुरा हाल है। गली नंबर 5, 8 और 9 के हालात तो इतने बदतर हैं कि वहां पिछले 3 सालों से पानी ही नहीं आया है। अगर कभी कभार पानी छोड़ा भी जाता है, तो वह महज 10 मिनट में बंद हो जाता है।

कालिया ने कहा कि स्थानीय लोग पिछले कई महीनों से लिखित में अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। विभाग के कर्मचारियों को बार-बार शिकायत दी गई, यहाँ तक कि एक्सईन और एसडीओ के दफ्तरों में जाकर उन्हें मौके की स्थिति भी दिखाई गई। लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। अधिकारियों की इसी घोर लापरवाही और सुस्ती के कारण आज सैकड़ों परिवार नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। सरकारी सिस्टम की इस सुस्ती को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर रामचन्द्र, रामनिवास, सुमित्रा, बिमला, निर्मला, कृष्णा, पवन, रीतु, संजना, ममता, रिंकी, अंगूरी, राज, सावित्री, गुड्डी, शीली भगत जी सहित भारी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Bhiwani News
Bhiwani News: पेयजल समस्या के समाधान की मांग को लेकर विधायक आवास पर नारेबाजी करते क्षेत्रवासी। छाया: नितिन।

About The Author

Related Posts