Medical Strike: देशव्यापी दवा विक्रेताओं की हड़ताल का खरखौदा में भी रहा असर

ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ केमिस्ट एसोसिएशन का प्रदर्शन

Sarvesh Kumar Picture
Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: दवा विक्रेता की देशव्यापी हड़ताल का असर खरखौदा में भी दिखाई दिया। खरखौदा मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप मलिक ने बताया कि एक दिन पहले सभी दवा विक्रेताओं की मीटिंग ली गई थी जिसमें सभी ने सरल संपत्ति से निर्णय लिया कि दवा विक्रेताओं द्वारा 20 मई को देशव्यापी हड़ताल में हिस्सा लिया जाएगा। यह हड़ताल केवल ऑनलाइन दवाइयाँ जो आम जनता तक पहुंचाई जा रही है ,उसके विरोध में की गई है। जो कंपनियां ऑनलाइन का काम करती हैं वह आमजन को सस्ते दामों पर दवाइयां मुहैया करवा रही है। क्योंकि सस्ती दवाइयां का लालच देकर वह आमजन की जिंदगी को खतरे में डालने का काम कर रही  है।

 क्योंकि ऑनलाइन से जो दवाइयां पहुंच रही है वह नकली  व लोकल भेजी जा रही है। इसके अलावा कुछ ऐसी दवाइयां जो  सरकार द्वारा प्रतिबंध की गई है वह दवाइयां भी ऑनलाइन के जरिए आम जनता तक पहुंच रही है। जैसे नशे की दवाइयां, गर्भपात की दवाइयां आदि। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ऑनलाइन व्यापार को काफी बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे छोटे व्यापारी दुकानदारों को इसका काफी नुकसान हो रहा है। एक तरफ तो महंगाई की मार दूसरी तरफ ऑनलाइन व्यापार जिससे  मध्यम वर्ग के व्यक्तियों का  गुर्जर बसर करना मुश्किल हो गया है। परिवार के सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो रहा।

उन्होंने बताया कि अभी तक तो यह है एक दिन की हड़ताल की गई है।  भविष्य में यदि सरकार ने इसकी तरफ कोई निर्णय नहीं लिया तो ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन व हरियाणा केमिस्ट एसोसिएशन के संयुक्त निर्देशानुसार आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि मानवता की भलाई के लिए संगठन का निर्णय था कि यदि आपातकालीन  स्थिति में दुर्घटना या अन्य स्थिति मे दवाई की सख्त जरूरत किसी व्यक्ति को पड़ेगी तो उसको दवाइयां उपलब्ध करवा दी जाएगी। हड़ताल के दौरान दवा विक्रेता हरबीर ,भूषण, कमल राज, अतुल, पीयूष मिगलानी ,मनजीत, आदि ने हड़ताल का समर्थन किया।

Kharkhoda News (3)

 

About The Author

Related Posts