Haryana-Punjab Weather Alert: हरियाणा-पंजाब वालों छाता रखें तैयार, अगले 4-5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, आईएमडी ने जारी की चेतावनी

हरियाणा में अगले 5 दिन भारी बारिश के आसार

Published On

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Haryana-Punjab Weather Alert: उत्तर भारत में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 8 जुलाई तक कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

हरियाणा में अगले 5 दिन भारी बारिश के आसार

हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। केवल पश्चिमी क्षेत्र के एक छोटे हिस्से में मानसून का प्रवेश बाकी है। पिछले तीन दिनों में राज्य में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। IMD के मुताबिक, मानसून की उत्तरी सीमा फिलहाल जामनगर, उदयपुर, अजमेर, झुंझुनू, हिसार और बठिंडा से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग ने 8 जुलाई तक हरियाणा और चंडीगढ़ में व्यापक बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना जताई है। वहीं 9 जुलाई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में इन जिलों के लिए अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में भी मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने कांगड़ा और सिरमौर जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी 5 जुलाई सुबह 8:30 बजे से 6 जुलाई सुबह 8:30 बजे तक प्रभावी रहेगी।

इसके अलावा शिमला, कुल्लू, बिलासपुर और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और अचानक जलभराव की आशंका को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

पंजाब में चार दिन बदलेगा मौसम

पंजाब में भी अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। IMD चंडीगढ़ के अनुसार 5 से 8 जुलाई के बीच राज्य के विभिन्न जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना बनी हुई है। रविवार को राज्य के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि सोमवार से मानसून की गतिविधियां कुछ कमजोर पड़ सकती हैं और बारिश मुख्य रूप से हिमाचल से सटे जिलों तक सीमित रहने की संभावना है। कुछ जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में उमस लोगों को परेशान कर सकती है।

लोगों के लिए जरूरी सलाह

मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने, खुले स्थानों पर बिजली कड़कने के दौरान शरण लेने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा किसानों को मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही कृषि कार्य करने की सलाह दी है।

अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने वाला है। ऐसे में प्रशासन के साथ-साथ आम लोगों को भी मौसम संबंधी चेतावनियों पर नजर बनाए रखने की जरूरत है।

Haryana-Punjab Weather Alert
Haryana-Punjab Weather Alert: हरियाणा-पंजाब वालों छाता रखें तैयार, अगले 4-5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, आईएमडी ने जारी की चेतावनी

About The Author

Related Posts