Zila Parishad Hanumangarh News: उप जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए कांग्रेस ने रामकुमार स्वामी को उतारा मैदान में

कांग्रेस के पास मजबूत संख्याबल, भाजपा ने रजनीश कस्वां को बनाया उम्मीदवार

Published On

हनुमानगढ़ ( हरदीप सिंह)। जिला परिषद हनुमानगढ़ में उप जिला प्रमुख पद के चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला जारी है। गुरुवार को उप जिला प्रमुख पद के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिए। कांग्रेस ने रामकुमार स्वामी को प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा की ओर से रजनीश कस्वां चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने स्वामी को पार्टी सिंबल भी जारी किया है। स्वामी पूर्व में नोहर पंचायत समिति के उप प्रधान रह चुके हैं।

जिला परिषद के चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो सदन में कांग्रेस का स्पष्ट बहुमत है। जिले के कुल 37 वार्डों में से कांग्रेस ने 26 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा को महज 7 सीटें मिली हैं। वहीं माकपा के प्रत्याशियों ने 4 वार्डों में जीत हासिल की। बुधवार को हुए जिला प्रमुख पद के चुनाव में भी कांग्रेस को माकपा सदस्यों का समर्थन मिला था। कांग्रेस प्रत्याशी रेणु जांगू को कुल 30 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी सरस्वती देवी को केवल 7 मत मिले।

खास बात यह रही कि जिला परिषद के सभी 37 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया और माकपा के चारों सदस्यों ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। जिला परिषद में कांग्रेस के 26 सदस्यों के साथ माकपा के चार सदस्यों का समर्थन मिलने से उप जिला प्रमुख पद के चुनाव में भी दोनों दलों के बीच संख्याबल का अंतर महत्वपूर्ण बना हुआ है। हालांकि अंतिम स्थिति मतदान और मतगणना के बाद ही स्पष्ट होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को जिला परिषद के मीटिंग सभागार में सुबह 10 बजे निर्वाचन बैठक आयोजित की गई। नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित है। आवश्यकता होने पर दोपहर 3 बजे के तुरंत बाद मतदान करवाया जाएगा। इसके पश्चात मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts