Punjab

फाजिल्का पुलिस और सीमा सुरक्षा बल को मिली बड़ी कामयाबी; अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से 10 किलो 950 ग्राम हेरोइन बरामद  
5 परिवारों को राशन बांटकर नेत्रदानी और शरीरदानी नीलम इन्सां को दी श्रद्धांजलि 
डेरा श्रद्धालुओं ने लगाई ठंडे पानी की छबील, पक्षियों के लिए पेड़ों पर लगाए लकड़ी के घर
भगवंत मान सरकार धान सीजन के दौरान किसानों को निर्बाध 8 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित कर रही है: तरुनप्रीत सिंह सौंद
पंजाब के खिलाड़ियों ने दुनिया भर में तिरंगे का मान बढ़ाया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पुरस्कार और इनामी राशि से खिलाड़ियों का सम्मान

कैराना में मेले के खिलाफ भाकियू ने खोला मोर्चा, सौंपा ज्ञापन

आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत बिना अनुमति लग रहे मेले को हटवाने की मांग

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कैराना में कांधला तिराहे के निकट लोक निर्माण विभाग की भूमि में लगने जा रहे मेले के खिलाफ भाकियू ने मोर्चा खोलते हुए एसडीएम के नाम ज्ञापन-पत्र सौंपा है। पत्र में आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत बिना अनुमति लग रहे मेले को हटवाने की मांग की गई है। 

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) के दर्जनों कार्यकर्ता संगठन के नगराध्यक्ष चौधरी इनाम उर्फ कालू के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने एसडीएम कैराना शिवाजी यादव को संबोधित एक ज्ञापन-पत्र तहसील मुख्यालय पर तैनात एक कर्मचारी को सौंपा। बताया कि कस्बे के कांधला तिराहे के निकट लोक निर्माण विभाग की भूमि पर एक निजी ठेकेदार के द्वारा बिना किसी स्पष्ट अनुमति के मेले के आयोजन का प्रयास किया जा रहा है। मेला न केवल बिना अनुमति के लगाया जा रहा है, बल्कि मानकों के विपरीत भी है, जिससे कानून-व्यवस्था और जन सुरक्षा के प्रभावित होने की आशंका है।​

मेले में झूले और अन्य स्टॉल पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि मेला स्थल व्यस्त मार्ग और हाईटेंशन लाइन के बेहद करीब है, जो सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। उक्त स्थान पर पूर्व में विवाद व संघर्ष की घटनाओं के चलते पारंपरिक रूप से लगने वाला मेला भी प्रतिबंधित हो चुका है। पत्र में जनहित के दृष्टिगत उक्त मेले पर रोक लगाते हुए बिना अनुमति लगाए गए ढांचे को हटवाने की मांग की गई है। इस दौरान पुष्कर सैनी, चौधरी इनाम, फैजान अहमद, चौधरी जुनैद, नईम मिर्जा, मोहम्मद अहमद खान, एडवोकेट आसिफ चौहान, मोहसिन जैदी, राजपाल सभासद, डॉक्टर तसव्वुर आदि मौजूद रहे।

Kairana News (3)

About The Author

Ad Ad

Related Posts