कैराना में सनकी भाई का खूनी खेल, दाव से बहन व भांजी समेत चार को काट डाला

मलकपुर में सनकी युवक का खूनी हमला: सगी बहन और 20 दिन की मासूम भांजी समेत चार घायल

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: गांव मलकपुर में एक सनकी युवक ने अपनी सगी बहन व बीस दिन की मासूम भांजी समेत चार को धारदार हथियार से हमला करके गम्भीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी युवक ने खाने में विषैला पदार्थ दिए जाने की आशंका में खूनी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इमरानी अपनी 20 दिन की मासूम बेटी दुआ के साथ में गांव मलकपुर में अपने मायके आई थी। उसकी सुसराल यमुना खादर क्षेत्र के गांव मण्डावर में है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे उसका भाई सद्दाम घर पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान सद्दाम ने लकड़ी काटने वाले दाव से अपनी बहन इमरानी पर हमला बोलते हुए ताबड़तोड़ वार कर दिए। आरोपी ने अपनी मासूम भांजी को भी नही बख्शा और उसपर भी हमला कर दिया। आरोपी के हमले में मासूम का कान कट गया। चींख-पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाले गुफरान की पत्नी सीमा व उसकी भतीजी मुस्कान बीच-बचाव करने के लिए पहुंची, लेकिन आरोपी के ऊपर खून सवार था और उसने उन पर भी हमला कर दिया।

आरोपी के हमले में वह दोनों भी घायल हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस गांव में पहुंची और युवक के हमले में घायल चारों को उपचार हेतु कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सकों ने चारों घायलों को गम्भीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना को अंजाम देने के पश्चात आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि घटना से पूर्व आरोपी युवक सद्दाम ने घर पहुंचकर खाना मांगा था। खाना खाने पर उसे उल्टी हो गई, जिस पर खाने में विषैला पदार्थ दिए जाने का शक जताते हुए उसने खूनी खेल को अंजाम दे दिया। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री का कहना है कि खाने को लेकर विवाद के पश्चात घटना हुई है। विभिन्न बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।

Kairana News (4)

About The Author

Ad Ad

Related Posts