दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर अवैध कट का मामला: नरेश टिकैत के भतीजे समेत 14 किसानों पर मुकदमा

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर अवैध कट का मामला: नरेश टिकैत के भतीजे समेत 14 किसानों पर मुकदमा

Published On

अनु सैनी। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर कथित रूप से अवैध कट बनाए जाने के मामले में नया घटनाक्रम सामने आया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के साइट इंजीनियर की शिकायत के आधार पर किसान नेता नरेश टिकैत के भतीजे समेत 14 किसानों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में किसान नेता राजेंद्र चौधरी का नाम भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार, गंगानोली क्षेत्र के किसान पिछले करीब दो महीने से इकोनॉमिक कॉरिडोर पर कट बनाए जाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। किसानों का कहना है कि कॉरिडोर पर कट नहीं होने से स्थानीय लोगों और किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने और आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इसी बीच एनएचएआई के साइट इंजीनियर ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने कॉरिडोर पर नियमों के विरुद्ध अवैध कट बनाने का प्रयास किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 14 किसानों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला दर्ज होने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। दूसरी ओर, किसान अपनी मांग पर अड़े हुए हैं और कट की मांग को लेकर उनका धरना लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Related Posts