शिक्षा और रोजगार
Medical College: भिवानी का मैडिकल कॉलेज बनकर तैयार, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री 17 जुलाई को जींद की भूमि से वर्चुअल माध्यम से करेंगे उद्घाटन
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: भिवानी जिले को स्वास्थ्य व चिकित्सा के क्षेत्र में सबसे बड़ी सौगात मिलने जा रही है। भिवानी के हांसी रोड़ पर बनकर तैयार हुए अत्याधुनिक पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मैडिकल कॉलेज का भव्य उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को वर्चुअल माध्यम से करेंगे। भिवानी में इस मैडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटें स्वीकृत है। जिन पर दाखिलें व पढ़ाई भी शुरू हो चुकी है। भिवानी के इस मैडिकल कॉलेज में 600 से अधिक बैड वाला अस्पताल पूरी तरह से तैयार है।
भिवानी में बनकर तैयार हुए मैडिकल कॉलेज में एडवांस लैबोटरी, सेंट्रल एयर कंडीशन, छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल, आथोर्पैडिक वार्ड, पोस्ट आॅपरेटिव वार्ड, जनरल वार्ड, आईसीयू, आॅपरेशन थियेटर, ईजीसी व एडवांस पैथोलॉजी लैब के अलावा सामान्य रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, नांक, काल, गला रोग विशेषज्ञ, मानसिक रोग विशेषज्ञ, एमडी की पढ़ाई करने वाले डॉक्टरों के लिए अत्याधुनिक लैक्चर थियेटर तैयार किया गया है। ताकि देश को भावी डॉक्टर मिल सकें। इस बारे में भिवानी के नागरिक सुमन व विजय शर्मा ने बताया कि यह बड़े गौरव की बात है कि भिवानी का मैडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो गया है।
जिसका विधिवत उद्घाटन आॅनलाईन माध्यम से 17 जुलाई को प्रधानमंत्री हरियाणा की भूमि जींद से करेंगे। इस मैडिकल कॉलेज के बनने से अब भिवानी के नागरिकों को रोहतक पीजीआई या हिसार जैसे बड़े शहरों में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्योंकि विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर तथा अत्याधुनिक तकनीकों से लैस सुविधाएं भिवानी में ही उपलब्ध हो रही है। मैडिकल कॉलेज के माध्यम से हो रही है। इसके लिए उन्होंने वर्तमान सरकार के स्वास्थ्य विभाग का धन्यवाद भी किया।