कैराना पुलिस की कार्रवाई, शराब तस्करी में लिप्त युवक दबोचा

पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान शराब तस्करी के धंधे में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है।

एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता महबूब निवासी मोहल्ला रेतेवाला कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सम्बंधित धारा के तहत मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

Kairana News (7)

About The Author

Related Posts