पर्यावरण संरक्षण से ही जीव प्राणियों का जीवन संभव: असजद चौधरी

वृक्षारोपण कर असजद चौधरी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: बहु-उद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति(बी पैक्स) के सभापति असजद चौधरी ने सोसाइटी प्रांगण में वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लोगो से अपने घरों, खेतों तथा सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक संख्या में पौधे रोपित करने एवं उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। असजद चौधरी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में पर्यावरण से जुड़ी चीजें सम्पूर्ण विश्व के समक्ष नई-नई चुनौतियां पेश कर रही है।

विश्वभर में पर्यावरण निरन्तर असंतुलित हो रहा है, जिससे मौसम परिवर्तन हो रहे है और मानव समेत अन्य जीव प्राणियों को प्रकृति के कोप का भाजन बनना पड़ रहा है। ऐसे में पर्यावरण को संरक्षित करने हेतु चलाए जा रहे अभियानों में प्रतिभाग करके उन्हें सफल बनाना प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य बनता है। सभापति ने पर्यावरण संरक्षण हेतु आमजन को उत्साह के साथ आगे आकर अपना योगदान देने की अपील की है। इस अवसर पर सचिव अनंगपाल सिंह व कर्मचारी गौरव कुमार, आरिश अली आदि मौजूद रहे।

Kairana News (4)

About The Author

Related Posts