PM Modi Indonesia Visit: इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर पीएम मोदी ने कह दी ये बड़ी बात

पीएम मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बितांग आदिपूर्ण'

Published On

नई दिल्ली। PM Modi Indonesia Visit: इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बितांग आदिपूर्ण' से नवाजा है। इंडोनेशिया की तीन दिन की यात्रा पर गए मोदी ने मंगलवार को इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, वार्ता के बाद संयुक्त प्रेस वक्तव्य में बताया कि उन्हें इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया है।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में मोदी को इस सम्मान से नवाजा। मोदी ने कहा, "आज सुबह, मुझे बहुत स्नेह के साथ इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान भी दिया गया है। ये सम्मान कोटि-कोटि भारतवासियों का है... इंडोनेशिया के लोगों की भावनाओं का है, भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक और आत्मीय संबंधों का है। मैं प्रेसिडेंट प्रबोवो जी, इंडोनेशिया की सरकार और यहां की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।" अब तक दुनिया भर के 34 देशों ने श्री मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है।

PM Modi Indonesia Visit

 

About The Author

Related Posts