Delhi High Court Recruitment: दिल्ली हाईकोर्ट में निकली भर्तियां, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस में भर्ती

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। Delhi High Court Recruitment 2026 :दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस में सीधी भर्ती के जरिए 27 खाली पदों (24 मौजूदा और 3 संभावित) को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए है। 
 
दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से जारी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई के सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई तय की गई है। जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे दिल्ली हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 5.30 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अगर कोई वकील है, तो वह आवेदन मिलने की आखिरी तारीख तक लगातार कम से कम सात वर्ष तक प्रैक्टिस किया होना चाहिए। न्यायिक अधिकारियों के मामले में अधीनस्थ न्यायिक सेवा में भर्ती होने से पहले बार (वकालत) में सात वर्ष पूरे कर लिए हों या आवेदन मिलने की आखिरी तारीख तक न्यायिक अधिकारी और वकील के तौर पर कुल मिलाकर सात वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 35 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लगातार तीन चरणों में आयोजित की जाने वाली दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा-2026 के आधार पर किया जाएगा, जिसमें पहला - दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टाइप, जिसमें 25 प्रतिशत नेगेटिव मार्किंग होगी) - इसका मकसद मुख्य परीक्षा (लिखित) के लिए उम्मीदवारों का चयन करना है; दूसरा - दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस मुख्य परीक्षा (लिखित) - इसका मकसद वाइवा-वोस (मौखिक परीक्षा) के लिए उम्मीदवारों का चयन करना है; और तीसरा - वाइवा-वोस (मौखिक परीक्षा) होगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 1,44,840 से 1,94,660 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 2,000 रुपए और आरक्षित श्रेणी (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/40 प्रतिशत या उससे अधिक विकलांगता वाले दिव्यांगजन) के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपए तय किया गया है।

बता दें कि दिल्ली हायर ज्यूडिशियल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा (ऑब्जेक्टिव टाइप) 26 जुलाई (रविवार) को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Job-Vacancy

About The Author

Related Posts