महाराष्ट्र विधानपरिषद उपसभापति चुनाव: MVA ने उतारा जेएम अभ्यंकर, सचिन अहिर के कदम से उद्धव ठाकरे को झटका

हाराष्ट्र विधानपरिषद उपसभापति चुनाव में नया मोड़

Published On

मुंबई (सच कहूँ न्यूज़)। Mumbai News: महाराष्ट्र विधानपरिषद के उपसभापति पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। महाविकास आघाड़ी (MVA) ने विधानपरिषद सदस्य और शिक्षाविद् जेएम अभ्यंकर को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है। दूसरी ओर, इस चुनाव ने एक नया राजनीतिक मोड़ भी ले लिया है। उद्धव ठाकरे के करीबी माने जाने वाले सचिन अहिर ने उपसभापति पद के लिए एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट की ओर से नामांकन दाखिल कर दिया है।

उद्धव ठाकरे के लिए राजनीतिक चुनौती

एमवीए की ओर से जेएम अभ्यंकर को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उम्मीद थी कि विपक्ष एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा। लेकिन सचिन अहिर के शिंदे गुट की तरफ से मैदान में उतरने को राजनीतिक तौर पर उद्धव ठाकरे के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

सचिन अहिर लंबे समय तक ठाकरे परिवार के करीबी सहयोगियों में गिने जाते रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में उनकी पहचान ऐसे नेता के रूप में रही है जिन्होंने कभी आदित्य ठाकरे के लिए अपनी वरली सीट छोड़ दी थी। ऐसे में उनका अब शिंदे गुट के उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरना कई राजनीतिक संकेत दे रहा है।

दिलचस्प हो सकता है मुकाबला

उपसभापति पद का यह चुनाव केवल एक संवैधानिक पद का चुनाव नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे महाराष्ट्र की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और विभिन्न दलों की ताकत के परीक्षण के रूप में भी देखा जा रहा है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि विधानपरिषद में किस उम्मीदवार को अधिक समर्थन मिलता है और यह मुकाबला किस दिशा में जाता है।

Mumbai News

About The Author

Related Posts