Haryana-Punjab Monsoon: फिर मत कहना बताया नहीं की बारिश आने वाली हैं स्वागत की तैयारी कर लो अपने अपने छाता छतरी रेनकोट सब तैयार
Haryana-Punjab Monsoon: चंडीगढ़ में अगले 3 दिन बारिश और आंधी का अलर्ट, 27 से 30 जून के बीच पहुंच सकता है मानसून
Haryana-Punjab Monsoon: चंडीगढ़। चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में क्षेत्र में तेज बारिश, आंधी और बिजली चमकने की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। विभाग ने अगले तीन दिनों तक मौसम के खराब रहने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हालांकि गर्मी के बीच मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं, जिससे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।
अगले 3 दिन तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट | Haryana-Punjab Monsoon
मौसम विभाग ने बताया कि क्षेत्र में सक्रिय मौसमी सिस्टम के प्रभाव से कई स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे कुछ इलाकों में मौसम अचानक बदल सकता है।
जून के आखिरी सप्ताह में मानसून की दस्तक
मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून जून के अंतिम सप्ताह में चंडीगढ़ पहुंच सकता है। यदि मौसमी परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो 27 से 30 जून के बीच मानसून की एंट्री होने की संभावना है। वहीं 28 और 29 जून के आसपास अच्छी मानसूनी बारिश शुरू हो सकती है।
तापमान में भी हो सकती है बढ़ोतरी
विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और बादलों के बावजूद अगले कुछ दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि मानसून के सक्रिय होने के बाद तापमान में गिरावट आने और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
पंजाब-हरियाणा के ऊपर सक्रिय है मौसमी सिस्टम
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पंजाब और हरियाणा के ऊपर बने मौसमी सिस्टम का प्रभाव लगातार देखने को मिल रहा है। इसी कारण कई क्षेत्रों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां बढ़ रही हैं। विभाग का कहना है कि मानसून की दस्तक के साथ क्षेत्र के लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिलेगी।
About The Author