Haryana News:...अब पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम घटाये केंद्र सरकार: राव नरेंद्र सिंह

अमेरिका-ईरान तनाव समाप्ति के बाद हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने की मांग

Published On

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने केंद्र सरकार से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (एलपीजी) के दामों में तत्काल कटौती करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, विशेषकर अमेरिका-ईरान तनाव का हवाला देकर ईंधन की कीमतें ऊंची बनाये रखने का प्रयास करती रही है, लेकिन अब हालात सामान्य होने के बाद कीमतें कम न करने का कोई औचित्य नहीं बचता। Haryana News

सिंह ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता आने के बावजूद देश की जनता महंगे पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का बोझ उठाने को मजबूर है। महंगाई पहले ही आम लोगों की कमर तोड़ चुकी है और ईंधन की ऊंची कीमतों का सीधा असर परिवहन, खाद्य पदार्थों तथा दैनिक जरूरत की वस्तुओं पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल पर करों में कटौती करनी चाहिए तथा घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी उल्लेखनीय कमी करनी चाहिए।

यदि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का हवाला देकर कीमतें बढ़ाई जा सकती हैं तो हालात सामान्य होने पर उसका लाभ भी उपभोक्ताओं तक पहुंचना चाहिए। सिंह ने कहा कि कांग्रेस लगातार आम लोगों के हितों की आवाज उठाती रही है और आगे भी महंगाई से राहत दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से राजनीतिक प्रचार के बजाय जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। Haryana News

About The Author

Related Posts