Naresh Banjara Missing Case: लापता नरेश बंजारा केस सीबीआई के सुपुर्द
8 साल से है लापता, एआई तकनीक के इस्तेमाल का सुझाव
Naresh Banjara Missing Case: जोधपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान हाईकोर्ट ने आठ साल से लापता नरेश बंजारा के मामले में जांच को नई दिशा देते हुए केस सीबीआई को सौंप दिया है। साथ ही अदालत ने पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित तकनीक के इस्तेमाल का सुझाव दिया है, ताकि युवक की वर्तमान उम्र के अनुसार संभावित तस्वीर तैयार कर उसे देशभर में प्रसारित किया जा सके। Rajasthan News
नरेश 25 नवंबर 2017 की शाम घर से निकला था और तब से उसका कोई पता नहीं चल पाया। वर्षों तक पुलिस, एसआईटी और अन्य एजेंसियों की जांच के बावजूद कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका। पिता ने न्याय के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन परिणाम शून्य रहा। हाईकोर्ट ने माना कि लंबे समय तक जांच के बाद भी परिणाम न निकलना गंभीर चिंता का विषय है। इसी आधार पर अदालत ने पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के निर्देश दिए और एआई तकनीक के माध्यम से नई जांच रणनीति अपनाने पर जोर दिया। Rajasthan News