Sach Kahoon 24th Anniversary: राष्ट्रीय दैनिक सच कहूँ की वर्षगांठ पर फिरोजाबाद-शिकोहाबाद में पक्षियों के लिए रखे गए दाना-पानी के सकोरे

लोग बोले - पिछले कई वर्षों से हैं वो पाठक, निष्पक्ष रूप से प्रकाशित की जातीं हैं खबरें

Published On

फिरोजाबाद/शिकोहाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Sach Kahoon 24th Anniversary: राष्ट्रीय दैनिक सच कहूँ की 24वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में फिरोजाबाद जिले में विभिन्न स्थानों पर बेजुबान पक्षियों के लिए भीषण गर्मी को देखते हुए उनके दाना पानी के लिए मिट्टी के सकोरे आदि रखवाए गए। शिकोहाबाद नगर में बालाजी मंदिर परिसर में सामाजिक संस्था कल्पतरू जीवन फाउंडेशन के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा चंदन पांडे तथा फाउंडेशन के संस्थापक राजेश गुप्ता ने अपने हाथों से सकोरे रखे तथा दाना भी डाला।

जिससे पेड़ों पर रहने वाले पक्षियों के अलावा अन्य जीव जंतु सकोरे में रखे पानी को पीकर अपनी प्यास बुझा सकें। चंदन पांडे ने कहा कि इस गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए चोगे-पानी के लिए चलाई गई मुहिम काफी सराहनीय है। उन्होंने सच कहूं के 25वें बर्ष में प्रवेश करने की बधाई देते हुए कहा कि जैसा नाम उसी के अनुरूप समाचार पत्र अपना कार्य कर रहा है। समाजसेवी राजेश गुप्ता ने कहा कि सच कहूं के वो वर्षों से पाठक हैं। इस मौके पर महंत पंडित मनीष भारद्वाज, शिवा सुंदर कांड सेवा समिति के सचिव डा. आरपी गुप्ता, पंडित रामकुमार, कल्लू पंडित आदि थे। 

वहीं सामाजिक संस्था पर्यावरण मित्र के सहयोग से हिंद परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र के 25वें वर्ष में प्रवेश करने की बधाई दी गई। इस दौरान दीपक ओहरी ने कहा कि  वो सच कहूं के संपादक मंडल समेत पूरी टीम को बधाई देते हुए समाचार पत्र के उत्तरोत्तर बढ़ने की शुभकामनाएं देते हैं। इस मौके पर दीपक औहरी, मोहित सिंह जादौन, भूपेंद्र सिंह, राजीव कुमार आदि ने परिसर में मिट्टी के सकोरे रखे।वहीं शिवा पर्यावरण महिला उत्थान सेवा समिति के सचिव/समाजसेवी रामप्रकाश गुप्ता ने कहा कि पौधे लगाना तथा गर्मी में पशु पक्षियों की सेवा करना पुनीत कार्य है, इससे शुद्ध वायु मिलती है । उन्होंने सच कहूँ को बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि सच-कहूँ इसी तरह दिन दोगुनी-रात चौगुनी तरक्की करते हुए लोगों की आवाज बना रहे। इस दौरान अखबार के जिला संवाददाता विकास पालीवाल भी मौजूद रहे।

Firozabad News

About The Author

Related Posts