Credit Card Fraud: क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन ठगे गए 16,466 रुपये पुलिस ने वापस कराए
क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन ठगे गए 16,466 हजार रुपये वापिस कराए
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली में कार्यरत साइबर सेल की टीम ने ग्रामीण के क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन ठगी करके निकाली गई 16,466 रुपये की धनराशि वापस कराई है। क्षेत्र के गांव पंजीठ निवासी रमन शर्मा ने कैराना स्थित साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड के बारे में जानकारी करके उससे 16,466 रुपये ऑनलाइन ठग लिए है। एसपी शामली ने कोतवाली पर कार्यरत साइबर टीम को युवक के खाते से निकाली गई राशि वापिस कराने के निर्देश दिए थे।
इसी क्रम में एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार साइबर सेल की टीम ने गुरुवार को मामले में तत्परता से कार्यवाही करते हुए सम्बंधित बैंकों से पत्राचार व आवश्यक समन्वय स्थापित करके पीड़ित युवक रमन शर्मा की शत-प्रतिशत राशि 16,466 रुपये वापिस करा दी। वहीं, पीड़ित युवक ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार, अपराध निरीक्षक योगेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अखिल चौधरी, कम्प्यूटर ग्रेड-बी अनिल कुमार, कांस्टेबल मानवेन्द्र प्रताप सिंह तथा समस्त साइबल सेल टीम का आभार व्यक्त किया है।
10.jpg)