मानवता की मिसाल! जलमग्न मक्कासर में देवदूत बने डेरा सच्चा सौदा के सेवादार

25 परिवारों का सामान सुरक्षित निकाला, मूसलाधार बारिश से घरों में कैद हुए ग्रामीणों को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से पहुंचाया सुरक्षित स्थान

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक हनुमानगढ़ के सेवादारों ने एक बार फिर मानवता की सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। मूसलाधार बारिश से जलमग्न हुए गांव मक्कासर में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी की हनुमानगढ़ इकाई के सेवादार राहत एवं बचाव कार्य के लिए सबसे पहले मौके पर पहुंचे और पानी से घिरे परिवारों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के साथ-साथ उनके घरेलू सामान को भी सुरक्षित निकालकर बड़ी राहत प्रदान की। Hanumangarh News 

बुधवार देर रात और वीरवार तड़के हुई तेज बारिश के कारण गांव मक्कासर के हालात अचानक बिगड़ गए। गांव के जोहड़ से सटे कई मकानों में बरसाती पानी भर गया, जिससे दर्जनों परिवार घरों में फंस गए और सामान्य जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। स्थिति गंभीर होने पर ग्राम पंचायत प्रशासक की ओर से लिखित सूचना डेरा सच्चा सौदा के स्थानीय सेवादारों को दी गई। सूचना मिलते ही डेरा सच्चा सौदा हेल्पलाइन से राहत कार्य की अनुमति प्राप्त की गई और तत्परता के साथ सेवा अभियान शुरू कर दिया गया।

अनुमति मिलते ही शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार, सच्चे नम्र सेवादार तथा साध-संगत ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित गांव पहुंच गए। उस समय गांव की गलियां पूरी तरह पानी से लबालब भरी हुई थीं और कई घरों तक पहुंचना भी चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद सेवादारों ने 'धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा' का पवित्र नारा लगाते हुए राहत कार्य प्रारंभ किया और बिना किसी परवाह के पानी से भरे घरों में उतर गए। सेवादारों ने प्रभावित परिवारों के घरेलू सामान को अपने कंधों पर उठाकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों तक पहुंचाया।

अलमारी, चारपाई, बिस्तर, अनाज, बर्तन तथा अन्य आवश्यक घरेलू सामग्री को सुरक्षित निकालकर करीब 20 से 25 परिवारों के सामान को नुकसान से बचाया गया। इसके साथ ही प्रभावित ग्रामीणों को भी सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली। राहत कार्य की सूचना मिलने पर तहसीलदार राजकुमारी, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रशासक बलदेव सिंह, जनप्रतिनिधि सुभाष गोदारा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौके पर पहुंचे। सभी ने सेवादारों की निस्वार्थ सेवा भावना, अनुशासन और तत्परता की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। Hanumangarh News

पिछले साल भी मसीहा बनकर आए थे सेवादार

उल्लेखनीय है कि यह पहला अवसर नहीं है, जब डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने मक्कासर के लोगों की सहायता की हो। पिछले वर्ष सितंबर माह में हुई भारी बारिश के दौरान भी गांव के करीब 150 मकानों में पानी भर जाने से अनेक परिवार बेघर हो गए थे। उस समय भी शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार सबसे पहले राहत कार्य में जुटे थे और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के साथ आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई थी।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बरसाती पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर वर्ष बारिश के दौरान ऐसे हालात उत्पन्न हो जाते हैं। उन्होंने स्थायी जल निकासी व्यवस्था की मांग करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में डेरा सच्चा सौदा के सेवादार जिस प्रकार निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा में जुटते हैं, वह समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। इस सेवा अभियान में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों, सच्चे नम्र सेवादारों तथा साध-संगत ने पूरी निष्ठा, समर्पण और सेवा भावना के साथ राहत एवं बचाव कार्य को सफल बनाया। Hanumangarh News

Makkasar-Human-Hamunity1

Makkasar-Human-Hamunity2

About The Author

Related Posts