Sri Ganganagar News: कचरा प्लांट के विरोध में आंदोलन कर रहे अगुवा नेताओं की गिरफ्तारी शुरू

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कामरेड श्योपत राम, अमन सिंह को किया गिरफ्तार

Published On

Waste Plant Protesting leaders Arrested: श्रीगंगानगर। नरसिंहपुर बरानी में गौशाला के समीप प्रस्तावित कचरा प्लांट के विरोध में आंदोलन कर रहे अगुवा नेताओं को गिरफ्तार करने का सिलसिला शुरू हो गया है। पुलिस ने आज कार्रवाई करते हुए कामरेड श्योपत राम, अमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य  नेताओं की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। Sri Ganganagar News

गिरफ्तारी के विरोध में कचरा प्लांट हटाओ समिति उतर आई है। समिति  जिला प्रशासन से बातचीत की राह खोलने की अपील करते हुए कहा है कि हम बातचीत के लिए तैयार है लेकिन पुलिस कार्रवाई कर आग में घी डालने का प्रयास कर रही है, इससे लोगों का आक्रोश बढ़ेगा।  समिति ने गिरफ्तार लोगों को अभी बिना शर्त आज ही छोड़ने, जब्त सामान वापिस लौटाने व लोगों के धरना देने के मौलिक अधिकार में खलल नहीं डालने की मांग करते हुए ऐसा नहीं होने 25 जुलाई को नेशनल हाईवे को जाम करने की घोषणा की गई है।

कामरेड रविंद्रतरखान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया कि 25 जुलाई को सुबह 8 बजे गौशाला मांझुवास के नजदीक लोग गांव में इकठ्ठा होंगे व पैदल कूच कर नेशनल हाईवे पहुंचकर हाईवे जाम करेंगे। विधायक रुपेन्द्र सिंह कुन्नर ने कहा है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण पिछले तीन माह से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। लोगों की चिंता अपने गांव, पर्यावरण, जल स्रोतों और गौवंश की सुरक्षा से जुड़ी हुई है, जिसका सम्मान किया जाना चाहिए।

उन्होंने आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए मुकदमे तत्काल वापस लिए की मांग की है। सरकार को दमनात्मक कार्रवाई के बजाय संवाद के माध्यम से समाधान निकालना चाहिए। कुन्नर ने राज्य सरकार से  गौशाला के समीप प्रस्तावित कचरा प्लांट की योजना को तत्काल निरस्त करने, आंदोलनकारियों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लेने की बात कही है। उनका कहना है कि जनभावनाओं की अनदेखी जारी रहती है, तो क्षेत्र में बढ़ने वाले जनाक्रोश की पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। Sri Ganganagar News

About The Author

Related Posts