IMD Alert: आईएमडी ने दी मॉनसून को लेकर बड़ी अपडेट! उत्तर और मध्य भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी

70 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बिजली गिरने की भी चेतावनी

Published On

IMD Heavy Rain Alert: नई दिल्ली/चंडीगढ़ (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। उत्तर-पश्चिम भारत में अभी दो दिनों तक उमसभरी गर्मी रहने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून फिर सक्रिय होने का अनुमान है। भारत मौसम विभाग ने 20 जुलाई से हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी के मौसम बुलेटिन के अनुसार 18 और 19 जुलाई के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में ज्यादातर हिस्से में उमसभरी गर्मी बनी रहेगी। IMD Alert

इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। 20 से 22 जुलाई के दौरान चंडीगढ़,अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, पठानकोट, गुरदासपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली सहित राजस्थान के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। पर्वतीय राज्यों में और ज्यादा जोरदार बारिश  होने की उम्मीद है।

हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 18 जुलाई से भारी बारिश होने का अनुमान है, जबकि उत्तराखंड में 18 से 22 जुलाई के बीच अच्छी-खासी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने इस दौरान इन पर्वतीय राज्यों के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं भारी से अतिवृष्टि बारिश का भी अनुमान लगाया है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आ सकता है।

साथ ही मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों जिनमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल शामिल हैं में भी भारी बारिश की उम्मीद है। उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून धीरे-धीरे जोर पकड़ेगा, जिससे आने वाले हफ्ते में हरियाणा और आस-पास के राज्यों में मौसम में बदलाव आएगा। पर अभी हरियाणा के सरसा, फतेहाबाद, हिसार, चरखी-दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, रोहतक, जींद, पानीपत, सोनीपत सहित जीटी बेल्ट के जिलों को बारिश का इंतजार करना पड़ेगा। IMD Alert

मौसमी परिस्थिति बनी अनुकूल

राजस्थान, हरियाणा व दिल्ली के अधिकांश भागों में कमजोर मानसून परिस्थितियां आगामी 2 से 3 दिन जारी रहने की प्रबल संभावना है। हालांकि, पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में 21 जुलाई से बढ़ोतरी होने की संभावना है। 22-23 जुलाई से राज्य के पश्चिमी व मध्य भागों में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 23 से 28 जुलाई के दौरान पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। IMD Alert

About The Author

Related Posts