Bihar: बिहार के डेरा श्रद्धालु ने किया ऐसा काम जिसकी पूरे बिहार में हो रही चर्चा

एक यूनिट रक्त ने दिया नया जीवन

Published On

मधेपुरा। Madhepura News: जिले के गांव भलुआही निवासी प्रदीप शर्मा का किडनी स्टोन का सफल आॅपरेशन कोशी लॉर्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किया गया। आॅपरेशन के दौरान रक्त की आवश्यकता पड़ने पर गांव आनंदपुरा, पोस्ट आनंदपुरा, जिला मधेपुरा निवासी विकास कुमार ने आगे बढ़कर एक यूनिट रक्तदान किया।समय पर रक्त उपलब्ध होने से प्रदीप शर्मा का आॅपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। मरीज के परिजनों ने विकास कुमार के इस मानवीय और सराहनीय कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में रक्तदान कर विकास कुमार ने न केवल मरीज की मदद की, बल्कि समाज के सामने मानवता की मिसाल भी पेश की।

अस्पताल के चिकित्सकों ने भी कहा कि समय पर रक्त मिलने से आॅपरेशन में काफी सहायता मिली। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वस्थ व्यक्ति नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करें, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है।

विकास कुमार ने कहा कि रक्तदान की प्रेरणा पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने दी।  रक्तदान महादान है और यदि उनके रक्तदान से किसी की जान बचती है, तो इससे बड़ी खुशी कोई नहीं हो सकती। उन्होंने युवाओं से भी समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि इंसानियत और सेवा की भावना आज भी समाज में जीवित है और जरूरत के समय किया गया एक छोटा-सा प्रयास किसी के लिए नया जीवन बन सकता है।

Madhepura News

About The Author

Related Posts