प्रभू दयाल इन्सां ने आपातकालीन स्थिति में एसडीपी देकर पेश किया मानवता का उदाहरण
डेरा सच्चा सौदा, सरसा की हेल्प लाइन से मिली थी रोगी की मदद के लिए सूचना
कोटा, (सच कहूँ/राजेन्द्र हाड़ा)। कोटा के महाराव भीम सिंह चिकित्सालय के कॉटेज वार्ड में भर्ती मरीज को बुखार के चलते ज्यादा हालात खराब होने पर तुरंत ए पॉजिटिव एसडीपी की जरूरत होने पर डेरा सच्चा सौदा के सेवादार प्रभू दयाल इन्सां ने एमबीएस ब्लड बैंक जाकर एसडीपी देकर मरीज की जान बचाकर मानवता का परिचय दिया। Kota News
सेवादार राजेंद्र सिंह हाड़ा के अनुसार डेरा सच्चा सौदा, सरसा की हेल्प लाइन से जैसे ही रोगी की मदद के लिए सूचना मिली, वैसे ही प्रभू दयाल इन्सां सीधे ब्लड बैंक पंहुचे और पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए एसडीपी डोनेट कर मरीज के उपचार में मदद की। मरीज के परिजनों ने पूज्य गुरु जी व प्रभू दयाल इन्सां का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सेवादार अजय सिंह इन्सां, एडवोकेट दयानंद इन्सां, कृष्ण मुरारी इन्सां व राजेंद्र सिंह इन्सां मौजूद रहे। Kota News