थाना समाधान दिवस में एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

थाना समाधान दिवस में पहुंचे एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: एसपी ने कोतवाली पर आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न मामलों से सम्बंधित मात्र 04 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 03 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

शनिवार को कोतवाली प्रांगण में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां पर पहुंचे एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न मामलों से सम्बंधित 04 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 03 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष एक शिकायती-पत्र को शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बंधित विभाग को प्रेषित कर दिया गया। एसपी ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए है। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्यवाही के लिए चेताया है।

इस अवसर पर एसडीएम शिवाजी यादव, तहसीलदार अर्जुन चौहान, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार, अपराध निरीक्षक योगेंद्र सिंह, महिला इंस्पेक्टर पिंकी गोस्वामी, राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अखिल चौधरी, किलागेट चौकी प्रभारी एसआई राजकुमार बघेल, इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी, लेखपाल लवकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Kairana News

About The Author

Related Posts