अनूठे ढंग से मनाया पोत्र, पोत्री व दोहते का जन्मदिन, अस्पताल की प्रबंधन समिति ने की प्रशंसा

परिवार सहित किया सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, सिरसा स्थित पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर में रक्तदान

Published On

Blood Donation: डबवाली (सच कहूँ/सुभाष)। डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से निरंतर मानवता भलाई के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। इसी कड़ी में गांव नया राजपुरा, ब्लॉक मसीतां के प्रेमी सेवक प्यारेलाल इन्सां ने अपने पोत्र, पोत्री व दोहते के जन्मदिन की खुशी को अनूठे ढंग से मनाते हुए मानवता भलाई का कार्य किया। उन्होंने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, सिरसा स्थित पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर में परिवार सहित रक्तदान किया। Sirsa News

इस अवसर पर उनके पुत्र अमनदीप इन्सां (सच्ची प्रेमी समिति), पुत्रवधू हरजीत कौर इन्सां (एमएसजी आईटी विंग) तथा दामाद गुरप्रीत सिंह इन्सां ने भी रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए अपना योगदान दिया। रक्तदाताओं ने कहा कि पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं से प्रेरित होकर वे समय-समय पर मानवता भलाई के कार्यों में भाग लेते रहते हैं। अस्पताल की प्रबंधन समिति ने परिवार के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। परिवार के इस प्रेरणादायक कदम की क्षेत्र में सराहना की जा रही है तथा यह समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण बना है। Sirsa News

About The Author

Related Posts